शेयर मार्केट:सेंसेक्स 436 पॉइंट की बढ़त के साथ 55,818 पर बंद, निफ्टी 16,620 के ऊपर

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 436 पॉइंट की बढ़त के साथ 55,818 पर बंद, निफ्टी 16,620 के ऊपर

सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 436.94 या 0.79% पॉइंट की बढ़त के साथ 55,818.11 पर और निफ्टी 105.25 या 0.64% पॉइंट की बढ़त के साथ 16,628 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, रिलायंस, TCS और इंफोसिस में बढ़त रही।

आज रुपया 77.60 प्रति अमेरिकी डॉलर पर खुला, 1 जून को यह 77.52 प्रति अमेरिकी डॉलर के करीब बंद हुआ था।

रिलायंस 3% से ज्यादा बढ़कर 1 महीने के हाई लेवल पर बंद हुआ। HDFC, HDFC बैंक और ICICI बैंक में गिरावट दिखी। ऑयल और गैस इंडेक्स में 2% से ज्यादा की बढ़त रही, जबकि ऑटो और FMCG में बिकवाली देखी गई। मिडकैप इंडेक्स फ्लैट जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स थोड़ी सी बढ़त के साथ बंद हुआ।11 सेक्टोरल इंडेक्स में से आज 8 में बढ़त और 3 में गिरावट रही। इसमें सबसे ज्यादा बढ़त IT में 1.82% की रही। वहीं मीडिया, मेटल और PSU बैंक में 1% की बढ़त रही, जबकि FMCG, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी में मामूली बढ़त रही। दूसरी ओर बैंक, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विस में गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *