छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल के रिजल्ट जारी:12वीं में 64.3 और 10वीं में 53.7 प्रतिशत ही हो पाए पास

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल के रिजल्ट जारी:12वीं में 64.3 और 10वीं में 53.7 प्रतिशत ही हो पाए पास

ओपन स्कूल परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए गए। 10वीं और 12वीं के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने ये परीक्षा ली थी। 10वीं हाई स्कूल की परीक्षा में 53.7 प्रतिशत और 12वीं हायर सेकेंडरी की परीक्षा में 64.3 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट http://www.sos.cg.nic.in और http://www.result.cg.nic.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

ये परीक्षा स्कूल छोड़ चुके छात्र या कामकाजी लोग देते हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने परीक्षा में असफल हुए विद्यार्थियों से कहा है कि असफलता ही सफलता की सीढ़ी है इसको ध्यान में रखते हुए वे निराश न हों और पुनः मेहनत से पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करें।

1 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने कराया था रजिस्ट्रेशन
हाई स्कूल में कुल 42 हजार 156 स्टूडेंट्स ने का पंजीयन करवाया था। 36 हजार 411 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 15 के रिजल्ट रोके गए हैं। इस परीक्षा में 36 हजार 396 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। परीक्षा में 19 हजार 318 परीक्षार्थी पास हुए।

हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा में कुल 73 हजार 41 छात्रों का रजिस्ट्रेशन हुआ। 67 हजार 895 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 30 के रिजल्ट होल्ड पर हैं। आर.टी.डी. योजना के 13 हजार 706 छात्रों का रिजल्ट अगले साल घोषित किया जाएगा। बाकि बचे 54 हजार 163 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। परीक्षा में 34 हजार 683 परीक्षार्थी पास हुए।

इस परीक्षा में फेल हुए स्टूडेंट्स एक बार फिर से परीक्षा दे सकेंगे। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि इन परीक्षाओं में फेल हुए छात्र आगामी परीक्षा के आवेदन फॉर्म अपने अध्ययन केन्द्र में जमा कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा के फॉर्म स्कूलों में मिलेंगे। जैसे रायपुर में दानी गर्ल्स स्कूल, जे पांडे स्कूल, इन सेंटर्स में जाकर जानकारी ली जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *