देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,945 मामले सामने आए। यह बीते दो दिन से 4 हजार के करीब बने हुए हैं। इससे पहले गुरुवार को 4,041 केस आए थे। यह बीते तीन महीने में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 11 मार्च को 4,194 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
इधर, महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। शुक्रवार को कोरोना पर मीटिंग में CM उद्धव ठाकरे ने मामले बढ़ने पर आने वाले समय में कड़ी पाबंदियों का संकेत भी दिया था।
शुक्रवार को 2,672 मरीज ठीक हुए, जबकि 26 संक्रमितों की मौत हो गई। अब 2,162 मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में अब तक 4.32 करोड़ लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 4.26 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 5.24 लाख ने जान गंवाई है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों को 3 जून को पत्र भेजा है। पत्र के अनुसार के पांच राज्यों महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु को बढ़ते कोरोना केस को रोकने के लिए नियमों का सख्ती से पालन करवाने को कहा है। मंत्रालय ने इन राज्यों को कोरोना के संक्रमण को कंट्रोल करने के लिए “सख्त निगरानी बनाए रखने और पहले जैसी कार्रवाई करने को कहा है।”दिल्ली हाईकाेर्ट ने हवाई यात्रियों के लिए मास्क समेत अन्य काेराेना नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। होईकोर्ट ने कहा कि जो नियमों का पालन न करें, उन पर केस दर्ज हाे, जुर्माना लगाया जाए और ऐसे यात्रियों काे नो फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाए।
केरल में शुक्रवार को कोरोना के 1,278 नए केस मिले हैं। 743 संक्रमित ठीक हुए, जबकि 6 मरीजों की मौत हुई। अब 6,642 मरीजों का इलाज चल रहा है। इससे एक दिन पहले, यानी गुरुवार को 1,370 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। राज्य में अब तक 65 लाख 60 हजार 901 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 64 लाख 83 हजार 623 ठीक हुए हैं, जबकि 69 हजार 773 की मौत हुई है।
महाराष्ट्र में पिछली लहरों में भी सबसे ज्यादा केस आए थे। इस बार भी महाराष्ट्र में बढ़ते केस ने लोगों की चिंता बढ़ाई है। इस बार वीकली पॉजिटिविटी रेट 8% से अधिक है। यानी हर 100 टेस्ट पर 8 लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं। राजधानी मुंबई में अप्रैल की तुलना में मई में अस्पताल में भर्ती होने की दर में 231% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 1,134 नए केस सामने आए। 563 ठीक हुए और 3 मरीजों की मौत हो गई। अभी 5,127 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। यहां अब तक 78 लाख 90 हजार 346 संक्रमित हुए हैं, 77 लाख 37 हजार 355 ठीक हो चुके और 1 लाख 47 हजार 864 की मौत हुई है।