मूसेवाला के माता-पिता से मिले राहुल गांधी:बोले- पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह भंग

मूसेवाला के माता-पिता से मिले राहुल गांधी:बोले- पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह भंग

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को मानसा पहुंचे। उन्होंने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और माता चरण कौर से मिलकर शोक व्यक्त किया। इसके बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मूसेवाला के माता-पिता जिस दुख से गुजर रहे हैं, उसे बयान करना मुश्किल है। उन्हें इंसाफ दिलाना हमारा फर्ज है और हम इंसाफ दिलाकर रहेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो चुकी है। पंजाब में अमन और शांति बनाए रखना AAP सरकार के बस की बात नहीं है। सिद्धू मूसेवाला की 29 मई शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।सिद्धू मूसेवाला पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के करीबी रहे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मूसेवाला कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा। हालांकि, आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने उन्हें हरा दिया था। इसके बाद आप की सरकार ने उनकी सिक्योरिटी घटा दी। इसके अगले ही दिन मूसेवाला की हत्या हो गई।

पंजाब में इस साल फरवरी में विधानसभा चुनाव हुए। आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई। अब यहां लॉ एंड ऑर्डर की खराब स्थिति को लेकर सरकार कठघरे में है। जनता और विपक्षी दल राज्य के इंटेलिजेंस की नाकामी पर सवाल उठा रही हैं। यह भी सवाल किया जा रहा है कि धमकी के बावजूद मूसेवाला की सुरक्षा क्यों हटाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *