परवेज मुशर्रफ की हालत नाजुक:PAK के पूर्व राष्ट्रपति को अमाइलॉइडोसिस बीमारी ने जकड़ा

परवेज मुशर्रफ की हालत नाजुक:PAK के पूर्व राष्ट्रपति को अमाइलॉइडोसिस बीमारी ने जकड़ा

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सेना के तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ पिछले तीन हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं। उनके परिवार ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा कि वे अमाइलॉइडोसिस नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। अब रिकवरी की भी कोई गुंजाइश बाकी नहीं है।

ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के मुताबिक, अमाइलॉइडोसिस दुर्लभ और गंभीर बीमारियों का समूह है। इसमें इंसान के शरीर में अमाइलॉइड नाम का असामान्य प्रोटीन बनने लगता है। यह दिल, किडनी, लिवर, नर्वस सिस्टम, दिमाग आदि अंगों में जमा होने लगता है, जिस वजह से इन अंगों के टिशूज ठीक से काम नहीं कर पाते।

अमाइलॉइड का जमना इतना खतरनाक है कि सही वक्त पर इलाज न मिलने से इंसान को ऑर्गन फेलियर का भी खतरा होता है। मुशर्रफ को इस बीमारी का पता 2018 में चला था, जिसके बाद से ही उनका इलाज चल रहा है।अमाइलॉइडोसिस होने की कई वजहें हो सकती हैं। ज्यादातर मरीजों को यह बीमारी आनुवंशिक होती है। लोगों के जीन में म्यूटेशन के चलते भी इसके लक्षण आ सकते हैं। कई बार लंबे समय से चल रहे डायलिसिस के कारण भी अमाइलॉइडोसिस हो सकता है। इसके अलावा ये किसी प्राइमरी बीमारी की सेकेंडरी बीमारी भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *