I2U2 की पहली वर्चुअल समिट:अगले महीने भारत, इजराइल, US और UAE की बैठक

I2U2 की पहली वर्चुअल समिट:अगले महीने भारत, इजराइल, US और UAE की बैठक

भारत, इजराइल, अमेरिका और UAE के नए समूह I2U2 की पहली वर्चुअल बैठक जुलाई में होने जा रही है। इस समूह में I2 इंडिया और इजराइल के लिए, जबकि U2 अमेरिका और UAE के लिए इस्तेमाल किया गया है। मीटिंग में PM मोदी-बाइडेन समेत चारों देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। यह बैठक 13 से 16 जुलाई के बीच होगी, इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन मिडिल ईस्ट के दौरे पर रहेंगे।

बैठक में फूड सिक्योरिटी क्राइसिस समेत ट्रेड, टेक्नोलॉजी और क्लाइमेट चेंज जैसे अहम मुद्दों पर बात होगी। चारों देशों के विदेश मंत्रियों ने अक्टूबर 2021 में एक बैठक की जिसमें हिस्सा लेने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी इजराइल गए थे। उस समय इस 4 देशों के इस समूह को ‘इंटरनेशनल फोरम फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन’ नाम दिया गया था।व्हाइट हाउस के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि सभी देश एक टेक्नोलॉजिकल हब हैं। भारत एक बड़ा कंज्यूमर मार्केट है। भारत हाइटेक और सबसे ज्यादा मांग वाले उत्पादों का भी बड़ा प्रोड्यूसर है। तकनीक, कारोबार, पर्यावरण, कोविड और सुरक्षा ऐसे क्षेत्र हैं, जिसमें चारों देश मिलकर काम कर सकते हैं।

अक्टूबर 2021 में भारत-इजराइल-अमेरिका-UAE के बीच समुद्री सुरक्षा, बुनियादी ढांचे, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और परिवहन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई थी। उस वक्त, चर्चा की एक बड़ी वजह इजराइल और UAE के बीच अच्छे संबंध बनाना था। भारत में UAE के राजदूत ने तब इस नए गट को ‘वेस्टर्न Quad’ बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *