गैराज में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:अंदर सो रहे वर्कर्स जान बचाकर भागे

गैराज में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख:अंदर सो रहे वर्कर्स जान बचाकर भागे

छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रवार की सुबह एक ट्रक गैराज में आग लग गई। आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि चंद मिनटों में ही पूरा गौराज जलकर खाक हो गया है। इस हादसे में लाखों रुपए का सामान भी जलकर खाक हो गया है। बताया जा रहा है कि, सुबह जब आग फैली तो अंदर सोए गैराज के वर्कर्स किसी तरह से बाहर आए और अपनी जान बचाई। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4 बजे का है। जगदलपुर-ओडिशा मार्ग पर स्थित एक गैराज के पास सूखा कचरा में किसी ने आग लगा दिया था। आग धीरे-धीरे गैराज तक पहुंच गई। गौराज में रखे टायर समेत अन्य सामान तक आग की लपटें पहुंच गई। जिससे चंद मिनटों में ही पूरा गैराज धू-धू कर जलने लगा। पास में ही कई ट्रक भी था, जिसे समय रहते हटा लिया गया था।

वहीं गौराज के वर्कर्स ने हादसे की जनाकारी बोधघाट थाना के जवानों को दी। मौके पर जवान और NDRF की टीम पहुंची। दमकल वहानों को भी मंगवाया गया था। जिसके बाद दमकल वाहन की मदद से करीब डेढ़ से 2 घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, अंदर रखा लाखों रुपए का सामान भी पूरी तरह जल गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *