BSP के कर्मचारियों का हल्ला-बोल:SAILके खिलाफ कई मांगों को लेकर प्रदर्शन

BSP के कर्मचारियों का हल्ला-बोल:SAILके खिलाफ कई मांगों को लेकर प्रदर्शन

इंटक के नितृत्व में भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने शुक्रवार को बोरिया गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इंटक का झंडा उठाए सैकड़ों की संख्या में मौजूद बीएसपी कर्मियों ने स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) प्रबंधन से उनकी मांग मानने की गुहार लगाई। उनका कहना है कि उनका बकाया 39 महीने के एरियर, जूनियर इंजीनियर पदनाम, रिवाइज इंसेंटिव, ग्रेच्युटी सिलिंग को लेकर जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती वह लोग इसी तरह विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।स्टील इम्प्लाइज यूनियन (इंटक) काफी लंबे समय से बीएसपी कर्मियों के हक की लड़ाई लड़ रहा है। इंटक के अतिरिक्त महासचिव संजय साहू ने बताया कि 2017 से लंबित वेतन समझौता जल्द से जल्द पूर्ण किया जाना चाहिए। इसके साथ ही 39 महीने एरियर भी दिया जाए। जब तक कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जाएगी वह विरोध प्रदर्शन बंद नहीं करेंगे। बीएसपी प्रबंधन से उन्होंने मांग की है कि उनकी ग्रेच्यूटी सीलिंग समाप्त कर पुरानी ग्रेच्यूटी प्रणाली लागू करे, सेल कर्मचारियों के लिए एस-12 ग्रेड लागू करने और नाइट शिफ्ट एलाउंस बढ़ाकर प्रति कार्य दिवस 500 रुपए किया जाए। ये सभी मांगे कर्मचारी हित में है। सेल प्रबंधन कर्माचारी हित में ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने प्रबंधन से जल्द उनकी मांगे पूरी करने की मांग की है।

कर्मचारियों की यह हैं प्रमुख मांगे

  • सम्मानजनक पदनाम दिया जाए ।
  • मंथली इसेंटिव स्कीम को रिवाइज्ड कर कम से कम 10500 रुपए प्रतिमाह किया जाए।
  • डीआर स्कीम को पुनः चालू किया जाए।
  • ठेका कर्मचारियों के लिए 15 लाख का सामूहिक बीमा कराया जाए।
  • माडल कैंटीन की और अधिक व्यवस्था की जाए।
  • मार्च 2003 से जॉइन करने वाले सभी कर्मचारियों का ट्रेनिंग पीरियड प्रमोशन के लिए जोड़ा जाए।
  • सेक्टर-8 हायर सेकेंड्री स्कूल एवं सेक्टर-6 गेस्ट हाउस को कर्मचारियों के लिए मंगल भवन के रूप में विकसित किया जाए।
  • सर्व सुविधायुक्त मल्टीस्टोरी नया आवास कर्मचारियों के लिए बनाया जाए।
  • बीएसपी से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए 650 स्क्वायर फीट तक का आवास लाइसेंस में दिया जाए।
  • छोटे-छोटे दो आवासों को मिलाकर बड़ा आवास बनाया जाए।
  • एक्टिंग पे को बढ़ाया जाए। सभी कर्मचारियों को मोबाइल सिम दिया जाए।
  • HRA के पेंडिंग समस्या को सुलझाया जाए।
  • मकान मरम्मत भत्ता बढ़ाया जाए।
  • टाउनशिप में राज्य सरकार की बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दिया जाए।
  • सेल पेंशन स्कीम में फंड बढ़ाने के लिए प्रतिदिन लोहे के भाव में 10 रुपए श्रमिक कल्याण फंड के नाम से लिया जाए।
  • आउटसोर्स में 50% बीएसपी कर्मचारी के बच्चे एवं स्थानीय लोगों को लिया जाए।
  • मकान मरम्मत भत्ता बढ़ाया जाए।
  • टाउनशिप के दुकान आवंटन में बीएसपी कर्मचारियों के बच्चों के लिए 50% आरक्षित हो।
  • प्रशिक्षण अवधि में स्टाइफन भर्ती ग्रेड का बेसिक दिया जाए।
  • 200 वर्गफीट के आवास के लाइसेंस फीस को 2 लाख 50 हजार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *