देश में कोरोना केस में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को 12,781 नए संक्रमित मिले। 18 मरीजों की मौत हो गई। अभी 76,700 का इलाज चल रहा है। सिर्फ महाराष्ट्र में ही सबसे ज्यादा 4,004 मरीज मिले हैं। 3,376 नए संक्रमितों के साथ केरल दूसरे नंबर पर है। देश में एक दिन पहले ही शनिवार को 12,899, जबकि शुक्रवार को 13,216 केस मिले थे। बीते 7 दिन में ही 66 हजार से ज्यादा केस आ चुके हैं।महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 4,004 केस मिले महाराष्ट्र में 3 हजार से भी ज्यादा कोरोना मामले लगातार दर्ज किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 23,746 और पॉजिटिविटी रेट 9.57% पाया गया। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 4,004 मामले सामने आए और एक की जान गई। शनिवार को महाराष्ट्र में 3,883 और केरल में 3,253 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे।
इस बीच केरल में 3,376 मामले सामने आए हैं। केरल में एक्टिव केस 21,571 और पॉजिटिविटी रेट 16.44% है। देखा जाए देश में हुई कुल 18 नए लोगों में अकेले 11 केरल में दर्ज किए गए हैं। दिल्ली के तीन और कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब और पश्चिम बंगाल के एक-एक व्यक्ति शामिल है।
राजधानी दिल्ली में रविवार को 1,530 नए कोरोना केस मिले और 3 मरीज की मौत हुई। इससे एक दिन पहले शनिवार को यहां 1,534 और शुक्रवार को 1,797 केस मिले थे। यहां एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 5,542 हो गई है, जो कि एक दिन पहले शनिवार को 5,119 थी। राजधानी दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 8.41% हो गया है, जो कि एक दिन पहले 7.71% था। रिकवर होने वालों की संख्या 1,104 है।
पिछले 24 घंटे में यहां 18,183 कोविड सैंपल की जांच की गई। 10 से 15 जून के बीच दिल्ली भर में 5,300 से अधिक चालान किए गए हैं और कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 26 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया जा चुका है।