रूस-यूक्रेन जंग:EU समिट से पहले रूस ने पूर्वी यूक्रेन में बढ़त बनाई

रूस-यूक्रेन जंग:EU समिट से पहले रूस ने पूर्वी यूक्रेन में बढ़त बनाई

रूसी सेना ने सोमवार को पूर्वी यूक्रेन के सेवेरोडोनेट्स्क शहर के पास सिवरस्की डोनेट्स नदी के इलाके और तोशकिवका शहर पर कब्जा करने का दावा किया है। सेवेरोडोनेट्स्क पर रूसी हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दूसरी तरफ, यूक्रेन ने रूस के कब्जे क्रीमिया के ऑयल ड्रिलिंग प्लेटफॉर्म पर हमला किया है। क्रीमिया के स्टेट हेड के मुताबिक, इस हमले में तीन घायल हुए हैं।

क्रीमिया पर 2014 में रूस ने कब्जा कर लिया था। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूरोपियन यूनियन में यूक्रेन को शामिल करने को लेकर काउंसिल की बैठक से पहले रूस हमलों को और तेज कर देगा। इस हफ्ते के अंत में होने वाले समिट में यूरोपियन यूनियन के नेता यूक्रेन की सदस्यता का समर्थन कर सकते हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोमवार को हॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर बेन स्टिलर से मुलाकात की। स्टिलर संयुक्त राष्ट्र के गुडविल ऐंबैस्डर के तौर पर यूक्रेन का दौरा करने पहुंचे हैं। स्टिलर और UN के रिफ्यूजी एजेंसी की प्रतिनिधि कैरोलिना लिंडहोम बिलिंग ने कीव का दौरा किया। साथ ही इरपिन शहर में तबाह रिहायशी इमारतों को देखा। उन्होंने हमले में बचे लोगों से भी बात की।

स्टिलर ने कहा- इस विनाश को टीवी या सोशल मीडिया पर देखना एक बात है। इसे सामने से देखना और भयावह है। जेलेंस्की और स्टिलर ने यूक्रेन के रिफ्यूजी नागरिकों और रूस में यूक्रेनी बच्चों को अवैध तरीके से भेजे जाने के मुद्दे पर बात की।लुहांस्क के मिलिट्री हेड ने सेवेरोडोनेट्स्क शहर पर होने वाले रूसी हमले को लेकर आगाह किया है। सेरही हेयडे ने सोमवार को कहा कि रूसी सेना के पास शहर में बड़े पैमाने हमले के लिए पर्याप्त हथियार मौजूद है। हेयडे ने बताया कि रूसी ने इस इलाके के आस-पास हेवी मिलिट्री इक्विपमेंट तैनात किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *