CM भूपेश का केंद्र सरकार पर हमला:बोले-नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा

CM भूपेश का केंद्र सरकार पर हमला:बोले-नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ सोमवार को प्रदेश भर में कांग्रेस का सत्याग्रह हुआ। इसी कड़ी में भिलाई और दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी ने भी सत्याग्रह करके अपना विरोध जताया। भिलाई में विधायक देवेंद्र यादव तो वहीं दुर्ग में विधायक अरुण वोरा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र पर जमकर हमला बोला है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हाइटेक नर्सरी का उद्घाटन करने पाटन के सिकोला गांव पहुंचे। उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में कहा की राहुल गांधी से ED ऐसी क्या पूछताछ कर रही है की उनको 5 दिन बिठाया जा रहा है। केंद्र सरकार उन्हें केवल परेशान करने के लिए ऐसा करवा रही, क्योंकि राहुल गांधी ने गरीबों के हक़ का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना देश के लिए घातक है। मुख्यमंत्री ने कहा रिटायरमेंट के बाद लोग अपने बच्चों और अपने पोतों की शादी करते हैं। मगर केंद्र सरकार ऐसे योजना लाई है। जिसमें रिटायरमेंट के बाद युवक अपनी शादी करेगा।भिलाई सेक्टर-1 मुर्गा चौक में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया। यहां भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव पहुंचे। वहीं घड़ी चौक सुपेला, वैशाली नगर व रिसाली में भी कांग्रेस के बड़े नेताओं के निर्देशन में सत्याग्रह किया गया। प्रदर्शन के दौरान अग्निपथ योजना को लेकर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार बन गई है। अब यह सरकार सेना के जवानों को ठेका श्रमिक बना देना चाहती है। चार साल की सेवा का क्या मतलब है। कांग्रेस के रहते युवाओं पर ऐसा अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जिस तरह किसानों ने आंदोलन करके केंद्र सरकार झुकाया था, वही आंदोलन कांग्रेस पार्टी इन युवाओं के हक के लिए करेगी। यह लड़ाई तब तक चलेगी, जब तक कि केन्द्र सरकार अपना निर्णय वापस न ले ले।दुर्ग शहरी विधानसभा के अंतर्गत केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में एकदिवसीय सत्याग्रह का आयोजन हिंदी भवन के सामने रखा गया था। यहां कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने केंद्र की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अग्निपथ योजना के बहाने सेना का राजनीतिकरण करना चाहती है। अग्निवीर योजना में चार साल के कॉन्टैक्ट पर सैनिक भर्ती करके देश के युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। इतना ही नहीं यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा है। एक युवा 17.5 साल की उम्र में अग्निवीर बनेगा और 21.5 साल की उम्र में वापस बेरोजगार हो जाएगा। जवानों को लड़कपन में ही रिटायर कर के बेरोजगार करने के लिए बनाई गई इस योजना को भी आखिरकार काले कृषि कानूनों की तरह वापस लेना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *