CG में ट्रेनें नहीं तो कोयला नहीं:अमित जोगी ने कहा- सभी सांसदों-विधायकों को लेकर दिल्ली चलें मुख्यमंत्री

CG में ट्रेनें नहीं तो कोयला नहीं:अमित जोगी ने कहा- सभी सांसदों-विधायकों को लेकर दिल्ली चलें मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ में ट्रेनों का संचालन बंद होने से आए संकट पर माहौल गर्म होता जा रहा है। भाजपा के अलावा दूसरे राजनीतिक दलों ने इस बंदी का विरोध शुरू किया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी सांसदों-विधायकों को लेकर दिल्ली चलें। अगर समाधान नहीं हुआ तो छत्तीसगढ़ से कोयले की आपूर्ति रोक दें। उन्होंने ट्रेनें नहीं तो कोयला नहीं का फार्मूला अपनाने कहा। इधर कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने सभी सांसदों को इस मुद्दे पर पत्र लिखा है।

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने गुरुवार को दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ट्रेन बंद होने पर लोगों में फैल रही नाराजगी की जानकारी दी। जोगी ने रेल महाप्रबंधक को रेल मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें छत्तीसगढ़ की सभी बंद रेलगाड़ियों को चालू करने की मांग की गई है। बाद में अमित जोगी ने कहा, देश को कोयला दे छत्तीसगढ़, बिजली दे छत्तीसगढ़ और बदले में छत्तीसगढ़वासियों का ही जीवन काला हो रहा है। यह सरासर अन्याय और शोषण है। रेल रद्द होने से छत्तीसगढ़ की पूरी आर्थिक और सामाजिक व्यवस्था चौपट हो गयी है। इस मामले में केंद्र और राज्य सरकारें दोनों फेल हैं। इसका खामियाजा छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ लोग भुगत रहे हैं। अमित जोगी ने कहा, मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन करता हूं कि वो सर्वदलीय बैठक तत्काल बुलाएं। सभी विधायकों और सांसदों को लेकर दिल्ली कूच करें। अगर फिर भी समाधान नहीं निकला तो छत्तीसगढ़ से कोयले की आपूर्ति रोक दें। केंद्र सरकार की ध्यान आकर्षित करने का यही एक आखरी रास्ता बचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *