शेयर मार्केट में रिकवरी:सेंसेक्स 111 अंक टूटकर बंद, निफ्टी 15752 पर

शेयर मार्केट में रिकवरी:सेंसेक्स 111 अंक टूटकर बंद, निफ्टी 15752 पर

भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार में पहले गिरावट देखने को मिली, बाद में बाजार नीचे से रिकवर हुआ। कारोबार के अंत में निफ्टी पर फाइनेंशियल इंडेक्स 1% और एफएमसीजी इंडेक्स करीब 3% बढ़कर बंद हुए। आईटी, मेटल और फार्मा इंडेक्स भी 0.50% से ज्यादा मजबूत हुए। बैंक, आटो, रियल्टी इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 111 अंक गिरकर 52,907.93 के लेवल पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी 28 अंक टूटकर 15752 के लेवल पर बंद हुआ है। आज के टॉप लूजर्स में रिलायंस, भारती एयरटेल, NTPC, मारुति और डॉ रेड्डी शामिल हैं। जबकि ITC, बजाज फाइनेंस, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और HDFC टॉप गेनर्स रहे।सरकार ने आज पेट्रोल-डीजल पर एक्स्ट्रा एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई। जिससे भारतीय शेयर मार्केट में रुपए की कमजोरी और तेल रिफाइनरियों में बिकवाली की वजह से कमजोर शुरुआत हुई। महंगाई ने डिमांड को कम रखा और कमजोरी के साथ जून में भारत की फैक्टरी में आउटपुट ग्रोथ धीमी हो गई। हालांकि FMCG सेक्टर में खरीदारी रही। लोगों को लग रहा है कि खाने पीने की चीजों की महंगाई पीक लेवल को पार कर चुका है।

गुरूवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट के बाद स्टॉक फ्यूचर्स भी फिसले हैं। डाऊ जोन्स में 254 अंकों की गिरावट रही और यह 30,775.43 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में 0.9% गिरावट रही और यह 3,785.38 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि Nasdaq में 1.3% कमजोरी रही और यह 11,028.74 के लेवल पर बंद हुआ। साल 2022 की पहली छमाही S&P 500 के लिए बीते 50 साल में सबसे खराब रही है। महंगाई, रेट हाइक साइकिल, स्लोडाउन की आशंका के चलते बाजार सेंटीमेंट कमजोर बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *