सोने की कीमतों में शानदार तेजी:इस हफ्ते सोना 770 रुपए महंगा हुआ

सोने की कीमतों में शानदार तेजी:इस हफ्ते सोना 770 रुपए महंगा हुआ

इस हफ्ते सोने की कीमत में शानदार तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोना 770 रुपए रुपए से ज्यादा की तेजी आई है। इस हफ्ते की शुरुआत, यानी 27 जून को सोना 51,021 रुपए पर था, जो अब 51,791 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।इस हफ्ते भी चांदी में गिरावट देखने को मिली है। इस हफ्ते चांदी 60,507 रुपए से लुढककर 57,773 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत में 2,734 रुपए की गिरावट आई है।सरकार ने सोने पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10.75% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। इंडियन बुलियन गोल्ड एसोसिएशन (IBJA) के सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता के अनुसार इससे आने वाले दिनों में 2500 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हो सकती है।

सोने के इंपोर्ट को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। दरअसल, सरकार डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होते रुपए से चिंतित है। इंपोर्ट को कम कर सरकार व्यापार घाटे को कम करना चाहती है। सोने का इंपोर्ट कम होने से रुपए को थोड़ी मजबूती मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *