देश के 6 राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले:बीते 24 घंटे में 17,032 नए केस

देश के 6 राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले:बीते 24 घंटे में 17,032 नए केस

देश में कोरोना महामारी ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटे में 17,032 नए मामले सामने आए, जबकि 14,722 मरीज कोरोना से ठीक हो गए। जबकि 29 संक्रमितों की मौत हो गई। जुलाई के पहले दिन, यानी शुक्रवार को नए केस में 2% की कमी हुई। इससे पहले गुरुवार को 16,862 नए केस आए थे, जो बुधवार के मुकाबले 10% कम थे। बीते बुधवार को 18,819 नए केस मिले थे।

देश के छह राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इनमें केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और दिल्ली शामिल हैं। सबसे ज्यादा मामले केरल और महाराष्ट्र से आ रहे हैं। केरल-महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में भी रोजाना केस दो हजार से ऊपर आ रहे हैं।

इधर, भारत सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को ‘कोवोवैक्स’ वैक्सीन अमेरिका को निर्यात करने की मंजूरी दे दी है। सीरम, कोवोवैक्स की 32.4 लाख खुराकों को नुवाक्सोविड ब्रांड नाम से अमेरिका को निर्यात करेगा। यह किसी भारतीय विनिर्माता की ओर से अमेरिका निर्यात किया जाने वाली पहली वैक्सीन होगी।नए संक्रमितों की संख्या में केरल अभी भी टॉप पर बना हुआ है। यहां रोजाना तीन हजार से ज्यादा केस मिल रहे हैं। इससे पहले 28 मई को 2,999 नए संक्रमित मिले थें। पिछले घंटे की बात करें तो यहां 3,904 पॉजिटिव केस मिले, 3,724 मरीज ठीक हो गए, जबकि 15 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी। एक दिन पहले राज्य में पॉजिटिविटी रेट 18.01% था, जो घटकर 16.75% पर आ गया। कुल मिलाकर कहा जाए तो केरल पिछले 24 घंटे में नए केस में 4% की कमी आई। गुरुवार को यहां 4,083 नए मामले रिकॉर्ड किए गए थे।

महामारी के मामले में महाराष्ट्र अभी भी कोरोना-स्पॉट बना हुआ है। पिछले दो दिन से भले ही नए केस में कमी आई हो, लेकिन राज्य में पॉजिटिविटी रेट अभी भी 7% से ऊपर बनी हुई है। शुक्रवार को यहां 3,249 नए केस आए, 4189 मरीज ठीक हो गए। जबकि 4 मरीजों की मौत हो गई। गुरुवार को नए केस में 11% की कमी आई। गुरुवार को 3,640 नए केस आए केस आए थे।केरल-महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मामले तमिलनाडु से आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में नए केस में 15% की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को यहां 2,385 नए केस आए, 1,321 मरीज ठीक हुए। अच्छी बात ये है कि यहां किसी संक्रमितों को मौत नहीं हुई। एक दिन पहले यहां 2,069 नए केस मिले थे। वहीं, 1,008 संक्रमित ठीक हुए। पिछले दो दिन से यहां पॉजिटिविटी रेट 7% से ऊपर बनी हुई है।

दुनिया भर में कोरोना वायरस का दंश देने का आरोप झेल रहे चीन के वुहान में कोरोना केस फिर बढ़ रहे हैं। करीब सवा सौ करोड़ की आबादी वाले वुहान में गुरुवार को रिकॉर्ड 127 नए केस सामने आए हैं। ऐसे में लॉकडाउन की आशंका फिर बढ़ गई है। चीन ने अपने दो बड़े शहरों शंघाई और बीजिंग में एक जून से ही लॉकडाउन हटाया गया था। चीन में जीरो कोविड की नीति एक बार फिर से फेल साबित हो रही है। एक माह में पहली बार वुहान और इसके अनुही शहर में फिर से कोरोना के केस आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *