केंद्रीय कैबिनेट से दो मंत्रियों का इस्तीफा:मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने पद छोड़ा

केंद्रीय कैबिनेट से दो मंत्रियों का इस्तीफा:मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने पद छोड़ा

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। आज हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दिया। नकवी के साथ केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने भी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। दोनों का राज्यसभा कार्यकाल कल यानी गुरुवार को खत्म हो रहा है।

नकवी को भाजपा ने पिछले दिनों हुए राज्यसभा के चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया था, तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन्हें किसी बड़ी भूमिका में लाना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें NDA की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का कैंडिडेट बनाया जा सकता है। नकवी अभी तक केंद्र सरकार में मंत्री रहे हैं, साथ ही वे राज्यसभा में भाजपा संसदीय दल के उपनेता भी थे।केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

मुख्तार अब्बास नकवी के साथ जनता दल यूनाईटेड के कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री आरसीपी सिंह ने भी कैबिनेट से इस्तीफा दिया है। उन्हें भी जदयू ने राज्यसभा में अगला कार्यकाल नहीं दिया है। आरसीपी सिंह का राज्यसभा सांसद के तौर पर गुरुवार को ही अंतिम दिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *