अमेरिका में लगातार दूसरे दिन फायरिंग:इंडियाना में पार्टी में हुई शूटिंग में 3 की मौत, 7 घायल

अमेरिका में लगातार दूसरे दिन फायरिंग:इंडियाना में पार्टी में हुई शूटिंग में 3 की मौत, 7 घायल

अमेरिका के इंडियाना में फायरिंग हुई है। इसमें 10 लोगों को गोली लगी है, जिसमें से 3 की मौत हो गई है। गैरी पुलिस ने बताया कि हॉलिडे पार्टी के दौरान फायरिंग की घटना हुई। पिछले 24 घंटे में फायरिंग की लगातार ये दूसरी घटना है। इससे पहले सोमवार को शिकागो में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग हुई थी, जिसमें 6 लोग मारे गए थे।

इससे पहले 13 जून को भी गैरी में ही एक नाइट क्लब में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में 4 लोग घायल भी हुए थे। शूटिंग के बाद गैरी के नाइट क्लब बंद कर दिए गए थे।बता दें कि सोमवार को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर शिकागो में फ्रीडम डे परेड में फायरिंग हुई थी। ये घटना शिकागो के उपनगर हाईलैंड पार्क में हुई थी। इलेनॉय राज्य के गवर्नर जेबी प्रित्जकर ने 6 लोगों की मौत और 16 के घायल होने की जानकारी दी थी।

हाईलैंड पार्क में रहने वाली एक प्रत्यक्षदर्शी डेबी ग्लिकमैन ने बताया- मैं अपने साथियों के साथ परेड फ्लोट पर मौजूद थीं। अचानक लोगों के चीखने की आवाज सुनी। लोग बदहवास होकर अपनी जान बचाकर भाग रहे थे। वे कह रहे थे- यहां से भागो..कोई शूटर है..कोई शूटर है… गोलियां बरसा रहा है। हालांकि मैंने किसी भी घायल को नहीं देखा, लेकिन लोगों का डर दुखद था।इलेनॉय के गवर्नर जेबी प्रित्जकर ने कहा था, ‘मैं और मेरा स्टाफ हाईलैंड पार्क की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। पुलिस मौके पर है। लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। हम प्रभावित लोगों की मदद के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *