देश में कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में मामूली कमी देखी जा रही है। शुक्रवार को देश में कोरोना के 18,193 नए केस दर्ज किए गए, जबकि 43 संक्रमितों की मौत हो गई। पिछले दिन की तुलना में, सिर्फ 182 केस ही कम मिले। राहत की बात यह रही कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। बीते दिन 15,830 संक्रमित ठीक हुए हैं। इधर, एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 23 हजार 284 हो गई है।
देश में ओमिक्रॉन के नए सब वैरिएंट BA.2.75) की दस्तक पर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। शनिवार को इसे लेकर विशेषज्ञों के साथ अहम बैठक होनी है। चिंता इसलिए भी है, क्योंकि देश में अब तक सिर्फ 4.80 करोड़ (5.11%) लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। जबकि 63.19 करोड़ लोगों को सेकंड डोज लगवाए 6 महीने हो चुके हैं।
राज्यों की बात करें तो, नए संक्रमितों के मामले में टॉप पर चल रहे केरल में नए केस में 10% की कमी देखी गई। वहीं, महाराष्ट्र में संक्रमितों के नए मामलों में 10% का उछाल देखा गया है। बीते दिन कोरोना से जान गंवाने वालों में केरल टाॅप पर है। यहां 19 लोगों की मौत हुई।
शुक्रवार के आंकड़ों में, देश में कोरोना के सबसे ज्यादा 3,310 मामले केरल से आ रहे है। लेकिन, केरल में नए मामलो में 10% की गिरावट देखी गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में नए मामलों की बढोतरी में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा है। महाराष्ट्र में, नए संक्रमितो के आंकड़ो में 10% का उछाल देखा गया है।देश में 5 राज्य ऐसे है, जहां से सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे है। इनमें केरल, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, और कर्नाटक शामिल है। पश्चिम बंगाल में, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमित लोगों में 2% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, तमिलनाडु और कर्नाटक में नए केस में 2% की कमी दर्ज की गई है। कोरोना संक्रमण से मरने वालो की गिनती में, महाराष्ट्र सबसे आगे चल रहा है। महाराष्ट्र में, टोटल 1 लाख 47 हजार से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।