दुर्ग में आज फिर बरसेंगे बादल:जिले में 2 घंटे में 56.6 मिमी बरसा पानी

दुर्ग में आज फिर बरसेंगे बादल:जिले में 2 घंटे में 56.6 मिमी बरसा पानी

मानसून आने के बाद से लेकर अब तक शनिवार को दुर्ग जिले में भरपूर बारिश हुई। सुबह से लेकर देर रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही है। 24 घंटे के भीतर 70.8 मिमी बारिश हुई। इसमें दोपहर के दो घंटे की मूसलाधार बारिश में ही 56.6 एमएम पानी गिर गया। बारिश के चलते शहर की सड़कें लबालब हो गईं। हालांकि अभी भी यह औसत बारिश के आंकड़े से दूर है।

मौसम विभाग के मुताबिक 9 जुलाई तक जिले में औसत बारिश 293 मिमी होनी थी। शनिवार को हुई बारिश के बाद भी जिले का आंकड़ा 231.7 मिमी ही पहुंचा है। बारिश के दौरान ठंडी हवाएं भी 5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही थीं।मौसम विभाग ने दुर्ग जिले में यलो अलर्ट जारी किया है। जिले में शुक्रवार रात से ही हल्की बारिश शुरू हो गई थी। रिमझिम फुहारें पड़ रही थीं। शनिवार दोपहर 1 बजे के करीब धूप भी निकली थी इसके बाद मौसम ने पूरी तरह से रुख बदल लिया और तेज बारिश शुरू हो गई।

भारी बारिश के चलते चंद्रा-मौर्या चौक और प्रियदर्शनी परिसर स्थित अंडरब्रिज, रिसाली, मरोदा, छावनी, कैंप-1, खुर्सीपार, बालाजी नगर, भिलाई-3, चरोदा, कुम्हारी, दादर-पर्थरा, अखलोरडीह, मोरिद समेत विभिन्न स्थानों पर पानी भर गया। इसके अलावा निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के बगल में बन रही नालियों में भी ओवर फ्लो हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *