24 दिन में स्पाइसजेट में तकनीकी खराबी की 9वीं घटना:नोज व्हील में आई खराबी

24 दिन में स्पाइसजेट में तकनीकी खराबी की 9वीं घटना:नोज व्हील में आई खराबी

स्पाइसजेट की दुबई-मदुरै फ्लाइट सोमवार को बोइंग बी737 मैक्स प्लेन देर से रवाना हुआ। कारण था प्लने के नोज व्हील में खराबी आना। पिछले 24 दिनों में स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी आने की यह की यह नौवीं घटना है। 19 जून से शुरू हुआ यह सिलसिला 8 तकनीकी गड़बड़ियों तक पहुंचने के बाद डीजीसीए ने 6 जुलाई को स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि बोइंग बी737 मैक्स ने मंगलुरु-दुबई उड़ान भरी। उन्होंने कहा कि प्लेन के एयरपोर्ट पर उतरने के बाद एक इंजीनियर ने निरीक्षण किया और पाया कि नोज व्हील की राॅड सामान्य से ज्यादा कम्प्रेस्ड थी। इसलिए इंजीनियर ने विमान को ग्राउंड पर उतारने का फैसला किया।इस मामले के बारे में पूछे जाने पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि 11 जुलाई को दुबई से मदुरै के लिए चलने वाली स्पाइसजेट की उड़ान SG23 लास्ट मोमेंट में तकनीकी समस्या के कारण देर से आ सकी। यात्रियों को भारत वापस लाने के लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की गई थी। प्रवक्ता ने कहा- उड़ान में देरी किसी भी एयरलाइन के साथ हो सकती है। यह कोई दुर्घटना या असुरक्षा वाली बात नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *