देश के 2 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 19% के पार:कोरोना के 16,281 नए मरीज मिले

देश के 2 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट 19% के पार:कोरोना के 16,281 नए मरीज मिले

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते दिन कोरोना के 16,281 नए मरीज सामने आए और 28 मरीजों की मौत हो गई। राहत की खबर यह है कि रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 13,991 रही। देश में अभी कोरोना के एक्टिव केस 1 लाख 39 हजार से ज्यादा हैं। इससे एक दिन पहले कोरोना के 20038 नए केस मिले, जबकि 47 मरीजों की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19% के पार पॉजिटिविटी रेट दर्ज किया गया और सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुईं।

15 जुलाई को फ्री होते ही पहले दिन13 लाख लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। 52 करोड़ से ज्यादा लोगों के बूस्टर डोज लगवाने की तारीख भी आ गई है।

देश में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना का बूस्टर डोज मुफ्त मिलने लगा है। पहले ही दिन बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या 15 गुना से ज्यादा बढ़ गई। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे तक 12.99 लाख लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।

बता दें कि इस आयु वर्ग के लोगों को 10 अप्रैल से बूस्टर डोज देने की शुरुआत हुई थी। इसके बाद 96 दिनों में 78.11 लाख लोगों ने ही डोज लगवाई थी। यह रोज औसतन 81,366 था।मध्यप्रदेश में कोरोना मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 3% पहुंच चुकी है। पूरे जून माह में 1878 कोरोना संक्रमित मिले थे, इतने जुलाई के 14 दिन में ही मिल गए हैं। संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर है। इंदौर में पॉजिटिविटी रेट 14.14% पर पहुंच गई है। जबलपुर में यह 8.01%, भोपाल में 6.37%, ग्वालियर में 3.65%। इन महानगरों के अलावा बालाघाट में भी पॉजिटिविटी रेट 3.27% है।

देशभर में सबसे ज्यादा कोरोना केस पश्चिम बंगाल में मिले हैं। राज्य में नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में यहां 3067 नए केस मिले और 5 लोगों की मौत हुई। इससे एक दिन पहले 3029 केस मिले थे।

राज्य में एक्टिव केस बढ़कर 30,043 हो गए, जोकि एक दिन पहले 28,856 थे। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1875 है और पॉजिटिविटी रेट 19.54% दर्ज किया गया।देशभर में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 2,371 केस आए और 10 लोगों की मौत हुई। राज्य में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 16 हजार है और पॉजिटिविटी रेट 6.05% दर्ज किया गया। एक दिन पहले यहां 2,229 नए मामले दर्ज किए गए थे और 4 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *