अकासा ने शुरू की टिकट बुकिंग:सबसे सस्ता टिकट 3282 रुपए, पहली फ्लाइट 7 अगस्त को मुंबई से अहमदाबाद जाएगी

अकासा ने शुरू की टिकट बुकिंग:सबसे सस्ता टिकट 3282 रुपए, पहली फ्लाइट 7 अगस्त को मुंबई से अहमदाबाद जाएगी

शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली एयरलाइन ‘अकासा एयर’ 7 अगस्त को लॉन्च होगी। एयरलाइन ने आज यानी 22 जुलाई से टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। अकासा की फ्लाइट फिलहाल मुंबई-अहमदाबाद और बेंगलुरु-कोच्चि रूट पर ऑपरेट होगी।

फ्लाइट का न्यूनतम किराया 3282 रुपए है। अकासा लो कॉस्ट एयरलाइन है, जो स्पाइसजेट, इंडिगो, गो फर्स्ट जैसी कंपनीज को सीधी टक्कर देगी। अकासा सभी रूट पर अपने बोइंग 737 मैक्स विमान का इस्तेमाल करेगी। एयरलाइन के फाउंडर और CEO विनय दुबे ने कहा, ‘हम टिकट की सेल शुरू होने से बेहद उत्साहित हैं।’

अकासा एयर बुधवार को छोड़कर हर दिन मुंबई और अहमदाबाद के बीच ऑपरेट होगी। मुंबई से इसके डिपार्चर का टाइम सुबह 10:05 बजे है। इसी तरह, अहमदाबाद से वापसी की उड़ान बुधवार को छोड़कर हर दिन दोपहर 12:05 बजे रहेगी। मुंबई से फ्लाइट का टिकट 4,314 रुपए से शुरू होता है, जबकि अहमदाबाद से फ्लाइट का टिकट 3,906 रुपए से शुरू होता है।

मुंबई से अहमदाबाद की दूसरी फ्लाई दोपहर 02:05 बजे उड़ान भरेगी। अहमदाबाद से वापसी की उड़ान शाम 4:05 बजे होगी। इस फ्लाइट के लिए मुंबई से टिकट 3,948 रुपए से शुरू होता है, जबकि अहमदाबाद से फ्लाइट का टिकट 5,008 रुपए से शुरू होता है।एयरलाइन बेंगलुरु से कोच्चि के लिए सुबह 07:15 बजे और 11:00 बजे रोजाना ऑपरेट होगी। इसका टिकट 3,483 रुपए से शुरू हैं। कोच्चि से वापसी की उड़ानें सुबह 09:05 बजे और दोपहर 01:10 बजे ऑपरेट होगी। इसके टिकट की कीमत 3,282 रुपए से शुरू होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *