अवैध बार चलाने के आरोप पर भड़कीं स्मृति ईरानी:कहा- मेरी बेटी कॉलेज स्टूडेंट है, बार नहीं चलाती;

अवैध बार चलाने के आरोप पर भड़कीं स्मृति ईरानी:कहा- मेरी बेटी कॉलेज स्टूडेंट है, बार नहीं चलाती;

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बेटी पर अवैध बार चलाने के आरोपों पर सफाई दी है। शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने कहा कि यह झूठ है और इसके लिए वो कांग्रेस से कोर्ट में जवाब मांगेंगी।

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी कॉलेज स्टूडेंट है, वो कोई बार नहीं चलाती। कांग्रेस मुझे और मेरी बेटी को बदनाम कर रही है।अमेठी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने उनकी बेटी को अपमानित किया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पेपर दिखाकर कहा कि मेरी बेटी बार चलाती है। यह सब कांग्रेस नेतृत्व के आदेश पर हो रहा है।

स्मृति ने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि मेरी बेटी को शो कॉज नोटिस भेजा जाए। मैं पूछती हूं कि जो पेपर वह दिखा रहे थे उसमें क्या मेरी बेटी का नाम है? कांग्रेस नेता जय राम रमेश ने कहा है कि वह आरटीआई के आधार पर मेरी बेटी पर आरोप मढ़ रहे हैं। क्या आरटीआई के उस आवेदन में मेरी बेटी का नाम है? क्या उसके जवाब में मेरी बेटी का नाम है?

ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने हंसते हुए कहा, ‘मैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती हूं। हां, मैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती हूं और करती रहूंगी। मैं कांग्रेस के नेताओं से कोर्ट में जवाब मांगूंगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *