भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी रही। सेंसेक्स 712.46 अंक या 1.25% ऊपर 57,570.25 पर और निफ्टी 228.70 अंक या 1.35% ऊपर 17,158.30 पर बंद हुआ। निफ्टी पर SBI लाइफ इंश्योरेंस, टाटा स्टील, सन फार्मा, एचडीएफसी लाइफ और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज टॉप गेनर्स रहे, जबकि डॉ रेड्डीज लैब्स, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, डिविस लैब्स और एक्सिस बैंक टॉप लूजर्स रहे।
मेटल इंडेक्स में 4% से ज्यादा बढ़े, जबकि फार्मा, ऑटो, आईटी इंडेक्स में 1-2% की बढ़े। हालांकि, पीएसयू बैंक इंडेक्स 1% टूटा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1% और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.38% चढ़ा।गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। US फेड ने रेट हाइक में अग्रेसिव कैंपेन खत्म करने के संकेत दिए हैं, जिससे सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। गुरुवार को डाउ जोन्स में 332 अंकों या 1% की तेजी रही और यह 32,529.63 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में 1.2% बढ़त रही और यह 4,072.43 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि नैस्डैक में 1.1% बढ़त रही और यह 12,162.59 के लेवल पर बंद हुआ।