सोशल मीडिया पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और उनकी पत्नी की तस्वीरें चर्चा में हैं। इन तस्वीरों को लेकर लोग राष्ट्रपति जेलेंस्की को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपनी पत्नी ओलेना जेलेंस्का के साथ युद्ध के बीच फोटोशूट करवाया है। वो ‘वोग’ मैगजीन के लिए अपनी पत्नी के साथ सीरियस लुक में पोज देते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां एक तरफ देश के सैनिक जंग में शहीद हो रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ देश के राष्ट्रपति फोटोशूट करवा रहे हैं।मैगजीन के लिए इस फोटो के साथ उन्होंने अपनी शादी की कहानी, युद्ध के दौरान का जीवन और यूक्रेन के भविष्य को लेकर अपनी सोच और प्लान शेयर किया है। अंतरराष्ट्रीय मैगजीन ‘वोग’ में छपे इस फोटो में यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्का को ब्रेव और स्ट्रॉन्ग बताते हुए कहा गया है कि, वो युद्ध से डर कर भागी नहीं बल्कि डटी रहीं और लोगों की हिम्मत बंधाती रहीं। ओलेना वोग मैगजीन से कहा कि ‘मैं अपने देश के लिए बेस्ट देने की कोशिश कर रही हूं।’
ओलेना जेलेंस्का की उम्र 44 साल है, वह एक स्क्रिप्टराइटर हैं। यूक्रेन की फर्स्ट लेडी होने के बावजूद उनका कोई आधिकारिक ऑफिस नहीं है, लेकिन रूस के साथ हो रहे युद्ध में उन्होंने अपनी खास भूमिका निभाई है। फर्स्ट लेडी के तौर पर ओलेना बच्चों के स्वास्थ्य, खासकर संतुलित आहार के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम करती हैं। वह आज भी कुछ शो और फिल्मों में राइटिंग का काम करती हैं। वो महिला अधिकारों के लिए भी काम कर रही हैं।ओलेना जेलेंस्का का जन्म सोवियत यूक्रेन के क्रिवी रिहो में हुआ था। दोनों की मुलाकात हाई स्कूल में हुई और इसके बाद दोनों ने ‘क्रिवी रिहो इकोनॉमिक इंस्टीट्यूट’ में एडमिशन लिया। ओलेना ने यहां पर आर्किटेक्चर की पढ़ाई की, वहीं राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लॉ की पढ़ाई की। दोनों ने एक दूसरे को 8 साल तक डेट किया और फिर सितंबर 2003 में शादी कर ली थी। कपल के दो बच्चे हैं, बेटी का नाम ओलेकसान्द्रा और बेटे का क्यारीलो है।ओलेना और वोलोदिमीर एक दूसरे को पसंद करते थे और डेट रक रहे थे, लेकिन शादी की बात करें तो इसमें कॉमेडी का बहुत बड़ा योगदान है। दरअसल, यूक्रेन का सबसे बड़ा इंटरटेंमेंट चैनल को कंटेट उपलब्ध कराने वाला ग्रुप स्टूडियो ‘क्वार्टर 95’ में ओलेना जेलेंस्का ने बतौर स्क्रिप्ट राइटर ज्वाइन किया था। जेलेंस्की इसी ग्रुप में पहले से क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे थे। साथ काम करने के दौरान दोनों को ये यकीन हो गया कि वो एक दूसरे के लिए बने हैं।