BMS ने जीता BSP यूनियन मान्यता चुनाव:पहली बार भारतीय मजदूर संघ का कब्जा, इंटक को 414 वोटों से हराया

BMS ने जीता BSP यूनियन मान्यता चुनाव:पहली बार भारतीय मजदूर संघ का कब्जा, इंटक को 414 वोटों से हराया

BMS यानी भारतीय मजदूर संघ ने BSP (भिलाई स्टील प्लांट) का यूनियन मान्यता चुनाव जीत लिया है। BSP के इतिहास में पहली बार हुआ है जब BJP के मजदूर संगठन माने जाने वाले BMS ने चुनाव जीता है। चुनाव में इंटक और सीटू से BMS को कड़ी टक्कर मिली। इससे पहले 2019 के चुनाव में BMS को तीसरे पायदान से ही संतोष करना पड़ा था। उसे 1880 मत मिले थे।

BSP मान्यता चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ था। इसमें कुल 13422 मतदाताओं में से 11605 ने अपना मताधिकार का उपयोग किया। इस तरह कुल 86.8 प्रतिशत मतदान हुआ। देर शाम मतदान खत्म होने के बाद मत पेटियों को मतगणना स्थल पर ले जाया गया। उसके बाद मत पत्रों को इकट्ठा करके 50-50 मत पत्रों का बंडल बनाया गया।मतों की गिनती देर रात 11 बजे के बाद शुरू हुई। मतों की गिनती पूरी होने के बाद BMS को 3584 मतों के साथ BSP मान्यता चुनाव का विजेता घोषित किया गया। परिणाम बाहर आते ही बाहर मतगणना स्थल के बाहर ढोल तासे बजने लगे। देर रात से सुबह तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

सुबह 6 बजे से शुरू हुए मतदान के बाद देर रात तक मतों की गिनती हुई। इसके बाद रात दो बजे के बाद चुनाव परिणाम सामने आया। इस दौरान सीटू, इंटक, बीएमएस, बीएसपी वर्कर्स यूनियन, एचएमएस एटक, एक्टू और लोइमू के पदाधिकारी मौके पर डटे रहे।मान्यता चुनाव को लेकर 7 मत पोस्टल बैलेट से डाले गए थे। इसमें से एक मत रिजेक्ट हो गया थे। शेष बचे 6 मतों में 4 सीटू और 2 बीएमएस को मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *