आजादी का अमृत महोत्सव, पूर्व मंत्री ने निकाली पदयात्रा:

आजादी का अमृत महोत्सव, पूर्व मंत्री ने निकाली पदयात्रा:

देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर श्रीराम जन्मोत्सव समित के संरक्षक और छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने लोगों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने रविवार को वैशाली नगर विधायक विद्या रतन भसीन और अपने हजारों समर्थकों के साथ पदयात्रा निकाली। इस मौके पर उन्होंने लोगों से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75वें साल पर देश के हर नागरिक से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है। उनके इस अभियान को आजादी का अमृत महोत्सव नाम दिया गया है। पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने खुर्सीपार क्षेत्र में पदयात्रा निकाली, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान खुर्सीपार जोन -1 शिवालय से जोन -3 पम्प हाउस और कैम्प श्रीरामलू पोटी चौक से सर्कुलर मार्केट तक पदयात्रा करके हर घर तिरंगा का नारा दिया गया।इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि इस साल 15 अगस्त पर हम करोड़ों भारतीय देश की आजादी का 75वां जश्न मनाएंगे। ये हमारे लिए गौरव का पल होगा।श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित इस पदयात्रा में खुर्सीपार और कैम्प क्षेत्र में लगभग 4 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। सभी लोगों ने अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिया हुआ था। तिरंगे को हाथ में थामे हुए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जहां से भी पदयात्रा निकलती, वह क्षेत्र तिरंगामय हो जाता और भारत माता के जयकारों से गूंज उठता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *