छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलगढ़ इलाकों में देशभक्ति का माहौल बनाने CRPF जवानों ने तिरंगा हाथ में तिरंगा यात्रा निकाली। सुकमा-दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर स्थित जगरगुंडा में जवानों ने स्कूली बच्चों के साथ रैली निकाली। इधर, दंतेवाड़ा में नक्सलियों की घाटी कही जाने वाली नेरली घाट तक 20 किमी की तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। इस मौके पर दोनों जगह सैकड़ों की संख्या में जवानों समेत लोग मौजूद रहे। लोगों को तिरंगा का महत्व भी बताया गया।
CRPF 230 बटालियन के अफसर, जवान हाथ में राष्ट्रध्वज लेकर बाइक से निकले तो पूरा क्षेत्र देशभक्ति के माहौल में डूब गया। यह रैली दंतेवाड़ा शहर, जंगल से होते हुए 5 गांवों को पार कर करीब 20 किमी दूर नेरली तक पहुंची। जिला मुख्यालय में CRPF की इस बटालियन के साथ अन्य बटालियन के भी जवान, अफसर, CISF, जिला पुलिस बल, RPF के जवान, वन विभाग के कर्मचारी, भांसी आईटीआई के शिक्षक, विद्यार्थी समेत 900 से ज्यादा बाइक पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लेकर निकले।इस रैली को CRPF के DIG विनय कुमार सिंह, कमांडेंट दिनेश सिंह चंदेल, SP सिद्धार्थ तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहला मौका रहा जब इतनी क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बनाने और लोगों को प्रेरित करने बड़ी संख्या में करीब 20 किमी की रैली निकाली है। इधर, जगरगुंडा में CRPF की 165वीं बटालियन के जवान बच्चों और ग्रामीणों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। गीदम में CRPF 231BN के जवानों ने भी बाइक रैली निकाली।जिसमें सैकड़ों जवान मौजूद रहे।