अलविदा राकेश झुनझुनवाला:37 साल में 46 हजार करोड़ का बिजनेस एम्पायर खड़ा किया

अलविदा राकेश झुनझुनवाला:37 साल में 46 हजार करोड़ का बिजनेस एम्पायर खड़ा किया

इंडियन शेयर मार्केट के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर अंतिम सांस ली। वे 62 साल के थे। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 5.30 बजे मालाबार हिल क्लब के पीछे इल पलाजो से निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार मालाबार हिल में बाणगंगा क्रिमेटोरियम में होगा।

बेहद कामयाब इन्वेस्टर राकेश झुनझुनवाला ने 1985 में 5 हजार रुपए से कारोबार की शुरुआत की थी। अगले 37 साल यानी 2022 तक उनका बिजनेस एम्पायर 5.8 अरब डॉलर (करीब 46.18 हजार करोड़ रुपए) पर पहुंच गया।

झुनझुनवाला ने पिछले हफ्ते ही ‘अकासा’ एयरलाइन के साथ एविएशन सेक्टर में भी एंट्री ली थी। झुनझुनवाला एक समय में स्टॉक मार्केट में बियर थे यानी मंदड़िए। उन्होंनें 1992 में हर्षद मेहता घोटाले का खुलासा होने पर शॉर्ट सेलिंग के जरिए बड़ा मुनाफा कमाया था।

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- राकेश झुनझुनवाला जिंदादिल, मजाकिया और दूरदृष्टि वाले इंसान थे। वे भारत की प्रगति को लेकर बेहद उत्साहित रहते थे। उनका जाना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। वहीं, गौतम अडाणी ने लिखा- झुनझुनवाला ने लोगों का निवेश में विश्वास बढ़ाया था। पूरा देश उन्हें याद करेगा, लेकिन कोई उन्हें भूल नहीं पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *