भिलाई चौपाटी पर चला बुलडोजर:BSP ने सिविक सेंटर एरिया में तोड़ी दुकानें

भिलाई चौपाटी पर चला बुलडोजर:BSP ने सिविक सेंटर एरिया में तोड़ी दुकानें

भिलाई स्टील प्लांट के नगर सेवा विभाग ने सेक्टर-6 सिविक सेंटर मार्केट एरिया में फिर से बुलडोजर चलाया। बीएसपी की टीम ने जुबली मार्केट के बगल से स्थित चौपाटी की कई दुकानों को जमींदोज कर दिया। नगर सेवा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जुबली मार्केट के बगल से स्थित रोड क्रमांक 4 को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण होना है। यह कार्य बीएसपी के सड़क विभाग द्वारा किया जा रहा है।

चौड़ीकरण के इस कार्य में चौपाटी में बसी अवैध दुकानें बाधा बन रही हैं। नगर सेवा विभाग ने इन सभी अवैध दुकानों के संचालकों को नोटिस देकर दुकान हटाने की समझाइश दी थी। बीएसपी के निर्देश के बाद भी कुछ कब्जेदारों ने दुकानें नहीं हटाई। इससे निर्माण कार्य में काफी समस्या आ रही थी। शनिवार को बीएसपी का अमला जेसीबी लेकर वहां पहुंचा और सभी अवैध दुकानों को तोड़ दिया।बीएसपी की जेसीबी ने बांस बल्ली से बनाई गई सभी अवैध दुकानों को तोड़ना शुरू किया। यह देख अन्य दुकान संचालक घबरा गए। उन्होंने बीएसपी के अधिकारियों से एक दो दिन की मोहलत मांगी और कहा कि वह खुद ही दुकान को वहां से हटा लेंगे। इसके बाद उन्हें दो दिन की मोहलत देते हुए कहा गया कि यदि उन्होंने दुकान नहीं हटाई तो फिर अगली बार जेसीबी रुकने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *