चीन में बढ़ा कोरोना संकट:

चीन में बढ़ा कोरोना संकट:

चीन में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। आलम ये है कि कोरोना के कारण दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट को बंद कर दिया गया है। 24 मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के दक्षिणी शहर शेनझेन के हुआकियांगबेई स्थित दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यहां 3 बड़ी बिल्डिंग को 2 सितंबर तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इन बिल्डिंग्स में माइक्रोचिप्स और टेलीफोन के पुर्जे बेचने वाली हजारों दुकानें हैं। कोरोना के डर से लोगों को वर्क फ्रॉम दे दिया गया है।बाजार के साथ ही 24 मेट्रो स्टेशनों की सेवाएं भी सस्पेंड कर दी गई हैं। अधिकारियों ने कहा- रविवार को 1.8 करोड़ की आबादी वाले शेनझेन में 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसलिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

फुटियन और लुओहु जिले में कोरोना के मामले अचानक बढ़ गए। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों ने बताया कि 2 सितंबर तक यहां सिनेमा, बार-रेस्टोरेंट और पार्क बंद रहेंगे। किसी भी तरह की पब्लिक गैदरिंग पर भी रोक लगाई गई है।हाल ही में चीन में कोरोना का विस्फोट होने से हवाई सेवा और ट्रेन सर्विस को रोक दिया गया था। टूरिस्ट डेस्टिनेशन और चीन का हवाई कहे जाने वाले सान्या शहर में कोरोना के 483 मामले सामने आए थे। इसके बाद हवाई और रेल सेवा पर रोक लगा दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *