ग्लोबल मार्केट से मिले निगेटिव संकेतों से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 861 अंक गिरकर 57,972 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 246 अंक टूटकर 17,312 के स्तर पर क्लोज हुआ। सेंसेक्स के 30 में सिर्फ 22 शेयरों में गिरावट रही।
वहीं दूसरी और सोने-चांदी में भी बड़ी गिरावट दिखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना 51,265 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की बात करें तो ये आज 54,316 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 10 पैसे कमजोर होकर 79.94 रुपए पर पहुंच गया है।