दुनिया के यंगेस्ट साइंटिस्ट से मिले CM भूपेश बघेल:रिसर्च बुक ‘वेलोसिटी मिस्ट्री’ का किया विमोचन;

दुनिया के यंगेस्ट साइंटिस्ट से मिले CM भूपेश बघेल:रिसर्च बुक ‘वेलोसिटी मिस्ट्री’ का किया विमोचन;

रायपुर में बाल वैज्ञानिक पीयूष जायसवाल की रिसर्च बुक ‘वेलोसिटी मिस्ट्री’ का विमोचन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। गरियाबंद के रहने वाले पीयूष की किताब को सीएम आवास में लॉन्च किया गया। ‘वेलोसिटी मिस्ट्री’ करीब 3 महीने पहले मार्च में प्रकाशित हुई थी। गरियाबंद के रहने वाले 13 साल के बाल वैज्ञानिक पीयूष जायसवाल पर पूरे प्रदेश को गर्व है। उसकी किताब एस्ट्रोफिजिक्स विषय पर है।

28 अगस्त को दिल्ली में आयोजित सामाजिक राष्ट्रीय सम्म्मेलन में पुरस्कार लेने के बाद सोमवार को पीयूष जायसवाल अपने परिवार के साथ सीएम हाउस पहुंचा। पीयूष ने बताया कि उसकी बहुत इच्छा थी कि खुद मुख्यमंत्री अपने हाथों उसकी रिसर्च बुक का विमोचन करें। पीयूष जायसवाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने खगोल विज्ञान में शोध कार्य के तहत इस किताब को लिखा है। जिसके लिए उन्हें सबसे कम उम्र के खगोल विज्ञान लेखक का ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट’ से नवाजा गया है। भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पीयूष के प्रेरणास्रोत हैं।सीएम भूपेश बघेल ने प्रतिभावान छात्र की उपलब्धियों की सराहना कर उसे प्रदेश का गौरव बताया। उन्होंने पीयूष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता विनोद तिवारी, पीयूष के दादा केआर जायसवाल, पिता पीएल जायसवाल, मां सुनीता जायसवाल, बहन साक्षी के अलावा इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड की अथॉरिटी की सदस्य सोनल वर्मा भी मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *