अंकिता हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट ने DGP को किया तलब:परिवार को सुरक्षा देने के आदेश;

अंकिता हत्याकांड में झारखंड हाईकोर्ट ने DGP को किया तलब:परिवार को सुरक्षा देने के आदेश;

अंकिता की मौते के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। कोर्ट ने डीजीपी को तलब करते हुए अंकिता के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। झारखंड के दुमका की अंकिता की मौत के 3 दिन बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। इससे पहले पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया था। इधर फॉरेंसिक साइंस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम दुमका पहुंची और अंकिता के घर से सैंपल कलेक्ट किए।

जांच करने आए एक अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि टीम रांची से आई है और वैज्ञानिक तरीके से इसकी जांच हो रही है । यहां जो सबूत एकत्रित किया जाएगा उसकी जांच रिपोर्ट विभाग को सौंपेंगे।

इधर, जमशेदपुर से निर्दलीय विधायक सरयू राय ने कहा कि ऐसे आरोपी को चौक चौराहे पर खड़ा कर गोली मार देनी चाहिए।

झारखंड के दुमका की अंकिता अपने दोषी शाहरुख के लिए मौत की सजा चाहती थी। मौत से पहले दिए बयान में उसने कहा- जिस तरह उसके कारण मैं मर रही हूं, उसे भी वही सजा होनी चाहिए। रिपोर्टर के पूछने पर- क्या आप ऐसा चाहती हैं, उसने कहा था- हां।

अंकिता ने कैमरे के सामने वारदात की पूरी कहानी बताई थी। रात 10 बजे उसने अपने पापा को शाहरुख की धमकी वाली बात बताई थी। पापा ने बोला कि सुबह देखते हैं। सुबह होने से पहले ही अंकिता को जिंदा जला दिया गया। तड़के करीब 4 बजे खिड़की से शाहरुख ने पेट्रोल डाला और उसे जला दिया। अंकिता ने बताया था कि उसने खिड़की खोल कर भी देखा था, शाहरुख के साथ एक और लड़का छोटू भी था।

अंकिता मर्डर केस में SP की अध्यक्षता में SIT गठित की गई है। ADG एमएल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी निगरानी SP करेंगे। अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में हर नजरिए से जांच जारी है।शाहरुख अंकिता को 2 साल से परेशान कर रहा था। दोस्ती के लिए दबाव बना रहा था। अंकिता ने इसकी शिकायत अपने पिता से भी की थी, लेकिन बदनामी के डर से उन्होंने आगे कदम नहीं उठाया। इसके बाद जब शाहरुख ज्यादा परेशान करने लगा तो वो पुलिस में शिकायत करने पहुंचे, लेकिन शाहरुख के बड़े भाई ने मांफी मांग ली। कहा कि वो अब ऐसा नहीं करेगा। कुछ दिन शांत रहने के बाद उसकी हरकतें फिर शुरू हो गईं। बीते 15 दिनों से वो अंकिता को कुछ ज्यादा ही परेशान कर रहा था।अंकिता हत्याकांड में पक्षपात के आरोपों से घिरे SDPO नूर मुस्तफा को केस की जांच से हटा दिया गया है। मुस्तफा पर शाहरुख को बचाने का आरोप लगाया जा रहा था। उधर, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दोषियों के खिलाफ 302 के तहत हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।अंकिता सिंह की मौत के बाद न केवल दुमका, बल्कि रांची और गिरिडीह समेत राज्य के अन्य जिलों में भी प्रदर्शन हुए। दुमका में बजरंग दल, भाजपा समेत कई सामाजिक संगठनों ने विरोध स्वरूप सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। वहीं रांची के फिरायालाल चौक और मोराबादी स्थित बापू वाटिका के सामने भी सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। गिरिडीह में भी इस घटना का आक्रोश देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *