भारत-जापान में 2+2 डायलॉग:

भारत-जापान में 2+2 डायलॉग:

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर आज तीन दिन के दौरे पर जापान जाएंगे। दोनों 7 से 10 सितंबर के बीत जापान में रहेंगे। यहां वे रक्षा मंत्री यासुकाजु हमादा और विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी से बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान दोनों पक्ष द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के नए तरीके तलाशेंगे।इस दौरान दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रम पर भी चर्चा कर सकते हैं। दरअसल, हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की आक्रामकता बढ़ रही है। हाल ही में चीन ने ताइवान के नज़दीक अभूतपूर्व भड़काऊ सैन्य अभ्यास किया था। ऐसे में दोनों देश चीन को सबक सिखाने के तरीकों पर भी विचार कर सकते हैं।इससे पहले जापान के पीएम फुमियो किशिदा भारत-जापान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत के दौरे पर आए थे। शिखर सम्मेलन में किशिदा ने भारत में अगले पांच साल तक 3,20,000 करोड़ रुपए का निवेश करने की बात कही थी।

भारत-जापान ने 2018 में दोनों देशों के बीच 2 + 2 संवाद आयोजित करने का फैसला लिया था। यह फैसला भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने जापान के टोक्यो में 13वीं भारत-जापान वार्षिक शिखर बैठक में लिया गया था। वहीं, दोनों देशों के बीच विदेश और रक्षा मंत्री संवाद का आयोजन पहली बार 30 नवंबर 2019 को नई दिल्ली में किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *