भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटेन की होम मिनिस्टर बनीं:

भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटेन की होम मिनिस्टर बनीं:

भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटेन की होम मिनिस्टर नियुक्त की गई हैं। वह भारतीय मूल की इकलौती महिला मंत्री हैं जिन्हें ब्रिटेन की 56वीं प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपनी कैबिनेट में जगह दी है।

पहले भी इस पद पर भारतीय मूल की महिला मंत्री थीं। बोरिस जॉनसन की सरकार में प्रीति पटेल होम मिनिस्ट्री संभाल रही थीं। उन्होंने लिज के PM बनते ही इस्तीफा दे दिया था। 42 साल की सुएला ब्रेवरमैन नए प्रधानमंत्री के चुनाव की शुरुआत में लिज ट्रस के खिलाफ थीं। दरअसल, PM की रेस में सुएला का भी नाम था, लेकिन रेस से बाहर होने के बाद उन्होंने भारतीय मूल के ऋषि सुनक के बजाय ट्रस को अपना समर्थन दिया।बोरिस जॉनसन की सरकार में 42 साल की सुएला ब्रेवरमैन अटॉर्नी जनरल थीं। वे हिंदू-तमिल परिवार से हैं। हालांकि उनके पेरेंट्स केन्या और मॉरिशस से ब्रिटेन आए थे। सुएला का जन्म 3 अप्रैल 1980 में लंदन में ही हुआ। उनकी परवरिश वेंबले में हुई इसलिए उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है।ब्रेवरमैन ने जुलाई में एक लीडरशिप कैंपेन के लॉन्च वीडियो में अपने माता-पिता के बारे में कहा था- वे ब्रिटेन से प्यार करते थे। उन्हें यहां उम्मीद दिखाई दी थी। उन्हें यहां सुरक्षा मिली। इस देश ने उन्हें मौका दिया। इसलिए मेरा पॉलिटिक्स में करियर बनाने का उद्देश्य साफ है। मैं इस देश में अवसर पैदा करने के लिए काम करूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *