रायपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक शुरू हो चुकी है। रायपुर एयरपोर्ट के सामने बने मानस भवन में ये बैठक हो रही है। इस बैठक की शुरुआत में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने भारत माता पर फूल चढ़ाए। इसके बाद दोनों देश के 36 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। ये बैठक 12 सितंबर तक चलेगी।
बैठक के लिए संघ के प्रोटोकॉल्स के मुताबिक पूरी तरह से हिंदी में जानकारी लिखा बैनर लगा मंच बना है। इसमें RSS के वरिष्ठ पदाधिकारी सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले बैठे हैं। सामने देश के अलग-अलग संगठनों से आए पदाधिकारियों को प्लास्टिक की कुर्सियों पर बैठाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी सामने की पंक्ति में इन्हीं पदाधिकारियों के साथ बैठे हैं।