भेंट मुलाकात:खरसिया सिविल अस्पताल को सोनोग्राफी और सीटी स्कैन मशीन मिलेगी

भेंट मुलाकात:खरसिया सिविल अस्पताल को सोनोग्राफी और सीटी स्कैन मशीन मिलेगी

मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री बघेल लैलूंगा से नंदेली पहुंचे। यहां स्व. नंदकुमार पटेल की समाधि पर फूल चढ़ाए। खरसिया के चपले पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कई विकास कार्यों को मंजूरी दी। इसमें नहरपाली जेएसडब्ल्यू के नजदीक खरसिया रोड पर रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर ब्रिज और खरसिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी और सीटी स्कैन की सुविधाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री बोले- देवारी तिहार पर किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने जमीन की गुणवत्ता और उर्वरता को बनाए रखने किसानों से वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य के गोठानों में वर्मी कम्पोस्ट बन रहा है।नंदेली में शहीद नंदकुमार पटेल और दिनेश पटेल की समाधि स्थल शांति बगिया में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। नंदकुमार पटेल और उनके बेटे दिनेश वर्ष 2013 में बस्तर के झीरम घाटी नक्सल हमले में शहीद हुए थे। नंदेली नंदकुमार पटेल का गृहग्राम है। सीएम जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान शहीद नंदकुमार के ग्राम नंदेली पहुंच शोक संतप्त परिजन से मुलाकात की। नंदकुमार के पुत्र व राज्य सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल सहित उनके परिवार जन उपस्थित थे।लैलूंगा विधानसभा में मुख्यमंत्री ने 373 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत के 16 विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए। 88 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से निर्मित 9 कार्यो का लोकार्पण और 284 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 7 कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम के दौरान जिन कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा 30 करोड़ 48 लाख से चार कार्य समेत कई कार्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *