खराब सड़कों पर भड़के मुख्यमंत्री:

खराब सड़कों पर भड़के मुख्यमंत्री:

पिछले तीन दिनों से रायगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे मुख्यमंत्री वहां सड़कों की खराब स्थिति को लेकर भड़क गए हैं। बुधवार को उन्होंने खरसिया विधानसभा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा, सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। फिर जिले के सड़कों की स्थिति अच्छी क्यों नहीं है। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी से इस मामले की अलग से समीक्षा करने को भी कहा है।

मुख्यमंत्री ने लैलूंगा विधानसभा की समीक्षा बैठक के दौरान भी खराब सड़कों की बात उठाई थी। तब अधिकारियों ने कहा था, जिन सड़कों का काम स्वीकृत हुआ है उन पर बरसात के बाद मरम्मत शुरू हो जाएगी। खरसिया में मुख्यमंत्री ने कहा, आमजनता एवं प्रशासन के बीच दूरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने गोधन न्याय योजना में हितग्राहियों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश दिए।

सीएम ने कहा, आम नागरिक राशन कार्ड से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, आय और जाति प्रमाणपत्र, खतौनी, बंटवारा के कार्य में कर्मचारियों की शिकायत मिल रही है। इस कार्य में सुधार लाएं ये सभी कार्य समय सीमा के भीतर होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जंगलों में फलदार वृक्षों के रोपण को बढ़ावा देने को भी कहा है। मुख्यमंत्री ने धरमजयगढ़ विधानसभा के छाल गांव में कहा, अधिकारी रायपुर में बैठकर योजनाएं बनाते हैं, इसलिए इन्हें भी साथ लेकर आता हूं। ताकि इन्हें पता चल सके कि योजनाओं में प्रगति क्या है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खरसिया विधानसभा में 205 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत के 13 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जिसमें 19 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित 8 कार्यों का लोकार्पण हुआ। वहीं 185 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पांच कार्यों का शिलान्यास भी हुआ है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खरसिया सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक का उद्घाटन किया। यह प्रदेश का पहला सिविल अस्पताल होगा, जहां ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान उन्होंने अत्याधुनिक हमर लैब का शुभारंभ भी किया। जहां सीबीसी, एचबी 1सी, इलेक्ट्रॉनिक ई एसआर, बायो कैमिस्ट्री, यूरिन एनालाइजर, ट्रू नॉट (टी.बी. जांच) जैसे सुविधाएं मिल पाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *