सेंसेक्स 224 अंक गिरकर 60,346 पर बंद

सेंसेक्स 224 अंक गिरकर 60,346 पर बंद

भारतीय शेयर बाजार में तीसरे कारोबारी दिन यानी बु‌धवार (14 सितंबर) को गिरावट रही। सेंसेक्स 224 अंक की गिरावट के साथ 60,346 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 66 अंकों के उछाल के साथ 18,003 अंक के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में पिछले चार कारोबारी दिन से जारी तेजी के बाद यह गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी रही। वहीं 15 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

दूसरी ओर सोने में गिरावट और चांदी में तेजी देखने को मिली। आज 24 कैरेट सोना 50,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की बात करें तो ये आज 56,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 30 पैसे कमजोर हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *