रेलवे अंडर ब्रिज खोलने को लेकर बवाल:

रेलवे अंडर ब्रिज खोलने को लेकर बवाल:

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रायपुर नाका पर बने रेलवे के अंडर ब्रिज को उद्घाटन से पहले ही खोलने को लेकर गुरुवार को हंगामा हो गया। पुलिस और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जब वे नहीं रुके तो लाठीचार्ज कर दिया। झड़प में दुर्ग CSP अभिषेक झा सहित कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पार्षद अरुण सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

दुर्ग नगर निगम के वार्ड 21 के पार्षद अरुण सिंह ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर अंडर ब्रिज को जल्द खोलने की मांग की थी। उन्होंने यह भी चेतावनी थी यदि जल्द उद्घाटन नहीं हुआ तो वह लोग 15 सितंबर को खुद ही आम जनता को समर्पित कर देंगे। पार्षद अरुण सिंह का कहना है कि दुर्ग विधायक अरुण वोरा के कहने पर अंडर ब्रिज का उद्घाटन नहीं किया जा रहा है। वह अंडर ब्रिज का उद्घाटन सीएम से कराना चाहते हैं, लेकिन समय नहीं दे रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।इसी बात को लेकर गुरुवार को हिंदू युवा मंच के कार्यकर्ता अंडर ब्रिज खोलने के लिए पहुंचे थे। अंडर ब्रिज को जबरदस्ती खोलने को लेकर पुलिस बल और हिंदू युवा मंच के लोगों के बीच जमकर झूमा झटकी हुई। पुलिस के लाठी भांजने से मामला इतना बिगड़ गया कि युवाओं ने आक्रोश में आकर वहां रखी गईं कुर्सियों को तोड़ दिया। लोगों ने अंडर ब्रिज के सामने का बैरिकेड्स तो तोड़ दिया, लेकिन उसके बाद लोहे से वेल्डिंग करके बनाए गए अवरोध को नहीं तोड़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *