अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 445 पद के लिए 80 हजार आवेदन:

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 445 पद के लिए 80 हजार आवेदन:

​​​​​​39 कैटेगरी.. 445 पद और 80 हजार आवेदन… ये हाल है छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी का। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ने तृतीय और चतुर्थ वर्ग के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। ये भर्तियां 8वीं से 12वीं पास लोगों के लिए हैं, लेकिन बेरोजगारी का आलम ये है कि इसके लिए ग्रेजुएट्स और पोस्ट ग्रेजुएट्स लोगों ने भी आवेदन किया है।

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में निकली भर्तियों के लिए संभाग भर के आवेदकों ने आवेदन किया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को भी ये उम्मीद नहीं थी कि इतनी संख्या में लोग अप्लाई करेंगे। अब तक करीब 80 हजार आवेदन मेडिकल कॉलेज में पहुंच चुके हैं, जिसके कारण प्रबंधन के लिए भी योग्य उम्मीदवारों का चयन एक चुनौती बन गई है।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ रमनेश मूर्ति ने कहा कि अब भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल आवेदनों की छंटनी कराई जा रही है, जिसके बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा कि आखिर इतने आवेदकों में से कैसे योग्य और पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी आवेदन पत्रों को अभ्यर्थियों के नाम और पते के साथ सूचीबद्ध किया जा रहा है। उसके बाद पदवार आवेदन पत्रों की छंटाई की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में लंबा समय लगेगा। ऐसे में भर्ती में देरी हो सकती है। आवेदन की आखिरी तिथि 28 अगस्त 2022 थी।अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की स्थापना साल 2016 में हुई थी। इसके बाद पहली बार ऐसा है जब तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं, क्योंकि अब तक संविदा और कलेक्टर दर पर नियुक्त कर्मचारियों से ही यहां का काम चल रहा था। भर्ती के बाद तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी संचालक चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *