हैदराबाद में अमित शाह की सुरक्षा में चूक:

हैदराबाद में अमित शाह की सुरक्षा में चूक:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक हुई है। शनिवार को हैदराबाद में उनके काफिले के आगे TRS नेता ने अपनी कार लगा दी। हालांकि, गृह मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने इसे तुरंत हटवा दिया। TRS नेता की पहचान गोसुला श्रीनिवास के रूप में हुई है।

घटना के बाद श्रीनिवास ने कहा कि कार काफिले के आगे अचानक रुक गई थी। जब तक मैं कुछ समझ पाता, तब तक गृह मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने उसमें तोड़फोड़ की। मैं पुलिस अधिकारी से मिलूंगा और कार्रवाई करने के लिए कहूंगा।13 दिन के भीतर अमित शाह की सुरक्षा में चूक का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 4-5 सितंबर को महाराष्ट्र दौरे पर भी शाह की सुरक्षा में चूक हुई थी। शाह के मुंबई दौरे पर एक संदिग्ध उनके इर्द-गिर्द कई घंटों तक घूमता रहा था। जब अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे 2-3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *