रायपुर से चली ट्रेन कुछ दूर पहुंची ही थी कि अचानक एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। फौरन करीब के स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई। मौके पर मौजूद पुलिस की टीम ने यात्री को मदद पहुंचाई। प्लेटफॉर्म के करीब तक एंबुलेंस लाई गई और मरीज को अस्पताल भेजा गया। इसके लिए बगल में खड़ी मालगाड़ी को भी हटाया गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोमवार की शाम तेज बारिश के बीच पुलिस की टीम ने परेशान यात्रियों की मदद की। पूरा मामला मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है। मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन की चौकी प्रभारी तरुणा साहू, कॉन्स्टेबल सीके साहू ने यात्रियों की मदद की है।