भारतीय शेयर बाजार में दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार (20 सितंबर) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 578 अंक की तेजी के साथ 59,719 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 194 अंक बढ़कर 17,816 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयर्स में तेजी रही। वहीं सिर्फ 4 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।निफ्टी के अपोलो हॉस्पिटल, सिप्ला, सन फार्मा, आयशर मोटर्स और डॉ रेड्डी समेत 42 शेयरों में तेजी रही। वहीं श्री सीमेंट, ग्रासिम, नेस्ले इंडिया और पावर ग्रिड टॉप लूजर रहे।