छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज बारिश:

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज बारिश:

दक्षिण-पश्चिम मानसून की राजस्थान से वापसी शुरू हो गई है। अनुमान है कि यह लौटता हुआ मौसमी तंत्र पांच अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की उत्तरी सीमाओं को छुएगा। 15 अक्टूबर तक यह बस्तर के दक्षिणी बिंदु से बाहर निकल जाएगा। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में जून से शुरू हुआ बरसात का मौसम खत्म हो जाएगा। इधर, प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे लगे क्षेत्र से 20 सितंबर को ही शुरू हो गई है। अभी यह दक्षिण-खाजूवाला, बीकानेर, जोधपुर, और नलिया है। उसके बाद यह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगी। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि स्थानीय परिस्थितियों की वजह से इस बार वापसी की रफ्तार धीमी है। इसकी वजह से लौटता हुआ मानसून पांच अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की सीमा में पहुंचेगा। उसके बाद अगले 10 दिनों में धीरे-धीरे पीछे हटता हुआ बाहर निकल जाएगा।मानसूनी बादलों के बाहर चले जाने के बाद बरसात का मौसम आधिकारिक रूप से खत्म हो जाएगा। उसके बाद की बरसात केवल स्थानीय मौसमी तंत्र की वजह से संभव होगी। उसमें निरंतरता नहीं होगी। छत्तीसगढ़ में इस साल 13 से 15 जून के बीच मानसून का आगमन हुआ था। जून-जुलाई और अगस्त के आखिर में खूब बरसात हुई। 21 सितम्बर तक प्रदेश में औसतन 1222 मिलीमीटर बरसात हो चुकी थी। इसकी वजह से प्रदेश में इस बार नदियो-जलाशयों में अच्छा जलभराव हुआ है। वहीं खरीफ की फसल भी अच्छी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *