उद्धव की शिवसेना दशहरा रैली के लिए हाईकोर्ट पहुंची:

उद्धव की शिवसेना दशहरा रैली के लिए हाईकोर्ट पहुंची:

मुंबई के शिवाजी पार्क में हर साल होने वाली शिवसेना की दशहरा रैली पर इस बार संकट है। उद्धव गुट के लोगों ने रैली के लिए अगस्त में ही BMC (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) से अनुमति मांगी थी। BMC की ओर से जवाब नहीं मिला। इस पर उद्धव गुट ने अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट में इस याचिका पर 22 सितंबर को सुनवाई होगी। शिवसेना 1966 से हर साल शिवजी पार्क में रैली करती है।उद्धव गुट वाली शिवसेना के सेक्रेटरी अनिल देसाई ने फाइल किया है। याचिका में उन्होंने कहां कि BMC ने रैली की अनुमति को लेकर अगस्त से अब तक कोई फैसला नहीं लिया। इस कारण पार्टी को मजबूरन हाईकोर्ट आना पड़ा। BMC दशहरा रैली के लिए जल्द अनुमति दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *