संयुक्त राष्ट्र महासभा यानी UNGA में तुर्की ने वर्ल्ड लीडर्स के सामने कश्मीर का मुद्दा उठाया। तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन ने कश्मीर की बात करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच कश्मीर को लेकर अभी भी शांति नहीं है।न्यूयॉर्क में हो रही UNGA की मीटिंग में तुर्की ने कश्मीर समस्या का हल मांगा। एर्दोगन ने कहा- भारत और पाकिस्तान को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं लेकिन दोनों देश आज तक कश्मीर समस्या का हल नहीं निकाल पाए हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं आशा करता हूं की कश्मीर में सुख-समृद्धि फिर लौट आएगी।
हाल ही में 15 और 16 सितंबर को भारत और तुर्की ने उज्बेकिस्तान में हुई SCO समिट में हिस्सा लिया था। इस दौरान दोनों देशों ने अलग-अलग सेक्टर्स में एक दूसरे को सहयोग करने की बात कही थी।