सुपेला फ्लाई ओवर ब्रिज छोटे वाहनों के लिए शुरू:लोगों ने जताई खुशी

सुपेला फ्लाई ओवर ब्रिज छोटे वाहनों के लिए शुरू:लोगों ने जताई खुशी

नेशनल हाईवे अथॉरिर्टी ऑफ इंडिया(NHRI) और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने तकनीकी निरीक्षण के बाद सुपेला से चंद्रा मौर्या चौक तक बन रहे फ्लाई ओवर ब्रिज को एक साइड से शुरू कर दिया गया है। पॉवर हाउस से दुर्ग की तरफ जाने वाले हल्के वाहन अब यहां से जा सकेंगे। पहले दिन फ्लाई ओवर ब्रिज से निकलने वाले वाहन चालकों ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ब्रिज के शुरू होने से उन्हें जाम से निजात मिली है।

एएसपी ट्रैफिक विश्वास चंद्राकर ने कहा कि, गुरुवार को एनएचएआई की टीम के साथ उन्होंने ब्रिज का निरीक्षण किया है। ब्रिज का एक साइड का काम पूरा हो चुका है। लाइटिंग का काम चल रहा है। शहर के अंदर लगने वाले जाम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि, इस ब्रिज को हल्के वाहनों के लिए खोला जा सकता है। दिन में इस ब्रिज में वाहनों की एंट्री रहेगी,और शाम के बाद इसे बंद कर दिया जाएगा, क्योंकि अभी लाइटिंग का काम नहीं हो सका है। दोनों तरफ की सड़क बन जाने के बाद ब्रिज की दोनों लेन को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

दुर्ग और भिलाई-3 के स्थानीय लोगों का मानना है कि,ओवर ब्रिज शुरू होने के बाद जाम से मुक्ति मिली है। पूरा फ्लाई ओवर ब्रिज शुरू होने के बाद काफी राहत मिलेगी। ओवर ब्रिज शुरू होने से टाइम की बचत हो रही है,जिसको लेकर लोगों में उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *