कल रायपुर आएंगे क्रिकेटर्स:ब्रेट ली, दिलशान, जयसूर्या पहुंचेंगे;

कल रायपुर आएंगे क्रिकेटर्स:ब्रेट ली, दिलशान, जयसूर्या पहुंचेंगे;

रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में 27 सितंबर से रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज शुरू हो रही है। 25 सितंबर रविवार काे खिलाड़ियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। रायपुर के मेफेयर गोल्फ रिजॉर्ट में क्रिकेटर्स के रहने का इंतजाम किया जा रहा है। क्रिकेटर्स की डाइट के मुताबिक यहां वेज और नॉनवेज पकवानों को तैयार किया जाएगा। यहां खिलाड़ी जिम और गोल्फ कोर्स में गोल्फ का मजा भी लेंगे।

जानकारी के मुताबिक 25 सितंबर को श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड्स क्रिकेटर रायपुर आएंगे। इनमें तिलकरत्ने दिलशान, सनथ जयसूर्या,ब्रेट ली जैसे दिग्गज क्रिकेटर हैं। रायपुर में 27 सितंबर को श्रीलंका-बांग्लादेश का मैच दोपहर 3.30 बजे होगा। इसी दिन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का मैच शाम 7.30 बजे होगा। इसके बाद पहला सेमीफाइनल मैच 28 सितंबर को शाम 7.30 बजे, दूसरा सेमीफाइनल 29 सितंबर को 7.30 बजे होगा। इसके बाद 1 अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *